Search

 
 
 

गोड्डा : इसी माह संताल परगना को मिलेगा वंदे भारत ट्रेन

 
जसीडीह से पटना और हावड़ा जाने में लगेगा केवल ढ़ाई घंटे का समय
Godda : हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का परिचालन अगस्त माह में भाया जसीडीह होगा. जिसका सीधा लाभ संताल परगना क्षेत्र के लोगों के साथ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. इस बात की जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि इसी माह वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पटना से हावड़ा भाया जसीडीह किया जाएगा. जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री करेंगे. जिसका लाभ गोड्डा, देवघर और दुमका क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. हाई स्पीड ट्रेन होने की वजह से पटना से हावड़ा तक का सफर केवल पांच घंटे में पूरे होंगे. जिसमें जसीडीह स्टेशन से मात्र ढाई घंटे में पटना और ढाई घंटे में ही हावड़ा पहुंचा जा सकेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/godda-build-two-mini-solar-powered-cold-storages-deputy-commissioner/">:

गोड्डा : दो मिनी सौर चालित कोल्ड स्टोरेज का करें निर्माण : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही