Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : जिले में दो लोगों की हत्या से सनसनी

Godda: जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चामूडीह राइस मिल के समीप 14 जून की सुबह एक युवक का लाश बरामद किया गया. जिसकी हत्या गोली मारकर की गई है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण मोदी ने बताया कि सूचना मिलने पर कारूडीह और चामुडीह के बीच पुलिया के पास एक युवक की लाश मिली है. जिसकी पहचान विष्णु देव हांसदा जामताड़ा के रूप में हुई है. लाश देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि हत्या गोली मारकर की गई है. मृतक के पॉकेट से मिले कागजात से पता चला कि वह किसी मार्केटिंग कंपनी में काम करता था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है. एक अन्य घटना में सुंदरपहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम बालूगोड़ा में शराब के नशे में हुए हाथापाई के बाद दामाद ने ससुर की डबिया से काट कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ससुर देवा पहाड़िया ने नशे की हालत में अपने सोए दामाद विरोध पहाड़िया पर हमला कर दिया. इससे गुस्साए दामाद ने ससुर के हाथ से डबिया छीन कर उस पर ही वार कर दिया. जिससे देवा पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी दामाद को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667713&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : नशा मुक्त समाज के लिए सभी मिलकर जागरूकता फैलाएं: उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही