Godda : गोड्डा जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए डीसी जिशान कमर ने अधिकारियों को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. डीसी रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में खनन टास्क फोर्स की बैठक कर रहे थे. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, एसडीओ व सभी सीओ को आपसी समन्वय बनाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया. कहा कि पुलिस, परिवहन व खनन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाए. बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, गोड्डा एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
गोड्डा : अवैध खनन रोकने को लेकर जांच अभियान में तेजी लाएं- डीसी
Last Updated: Jun 09, 2024 12:00 AM (IST)