Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: रोड सेफ्टी को लेकर थाना प्रभारी ने किया छात्रों को जागरूक

Godda: एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर 4 मई को पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने सत्येंद्र आईटीआई कॉलेज में रोड़ सेफ्टी को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क पर चलने के मानकों का पालन करे ताकि आपका जीवन सुरक्षित रहे. सड़क पर अगर पैदल चल रहें हैं तो प्रयास करें कि पक्की सड़क छोड़ फुटपाथ का उपयोग करें. समानांतर तीन चार लोग न चले बल्कि आगे पीछे चलें ताकि दूसरे को भी जगह मिल सके. आप अगर बाइक से हैं तो एक नियंत्रित गति रखकर सामने निगाह रखें. थोड़ी सी लापरवाही आपके अलावा दूसरों की जान ले सकती है. थोड़ी सी सुरक्षा बरतने से हमारे परिवार में खुशी आती है. सभी छात्रों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा तेज गति से गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, मोटरसाइकिल पर दो से ज्यादा सवारी न रहने आदि की शपथ दिलाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627320&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : एसडीओ ने रुकवाई नाबालिग की शादी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही