Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: घायल वृद्ध को थाना प्रभारी ने प्राथमिक इलाज कर पहुंचाया अस्पताल

Godda: सड़क पर घायल अवस्था में मिले वृद्ध को महगामा थाना प्रभारी ने प्राथमिक चिकित्सा देकर अस्पताल पहुंचाए जाने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. सड़क पर दुर्घटनाएं आए दिन घटित होते रहती है मगर किसी घायल को वर्दी वाले द्वारा मरहम पट्टी करके अस्पताल तक पहुंचाने का मामला कम ही देखने को मिलता है. 7 मई की सुबह सड़क पर जा रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पास में मौजूद फर्स्ट एड कीट से कॉटन और बैंडेज निकलकर वृद्ध के जख्म पर मरहम पट्टी करके अस्पताल पहुंचाया. जिसने भी वर्दी वाले के इस सेवा सुश्रा को देखा तारीफ किए नहीं रहा. केंद्र के बदलाव की नीति का दिख रहा है असर सड़क दुर्घटना मामले में केंद्र सरकार ने एमवी एक्ट में बदलाव के तहत घायलों को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाने वाले को अच्छे नागरिक गुड सेमेरिटन का पुरस्कार देने की योजना चालू की है. जिसका असर भी दिखने लगा है. पिछले सप्ताह एक घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को एसपी नाथू सिंह मीना की पहल पर पुरस्कृत करने की बात कही गई है. इसी कड़ी में पुलिस वाले को भी प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग दी जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629347&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही