Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : शाम ढ़लते ही ट्रैफिक जाम से कराहता है स्टेशन रोड़

Godda: शहर की अस्त व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था ने सड़क पर चलने वालों के नाक में दम कर रखा है.दिन भर मुख्य चौक से लेकर आसनबनी चौक तक व रौतारा चौक पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है. वहीं शाम होते ही शहर का स्टेशन रोड़ सबसे व्यस्त सड़क हो जाता है. पेट्रोल पंप के पास बने मॉल की वजह से सड़क किनारे खड़े वाहनों से लोगों का चलना दूभर हो जाता है. जाम की हालत यह होती है कि कुछ सौ मीटर के फासले को पार करने में दस से पंद्रह मिनट तक इंतजार करना पड़ता है. इस जगह पर कोई ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी नहीं है. पुलिस की व्यवस्था एकमात्र शहर के कारगिल चौक पर ही रहती है. बाईपास सड़क पोस्ट ऑफिस से चपरासी मोहल्ला होते हुए न्यू मार्केट जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन अतिक्रमण की वजह से सड़क सिकुड़ते जा रही है. हालात ऐसे हैं कि नगरपालिका से बना नाला को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. बेतरतीब ढंग से बनाये गए इस नाला को लोग सड़क की सीमा मान बैठे हैं. जबकि वास्तविकता यह है कि नाला की पीछे भी कई मीटर तक सरकारी जमीन है जिसपर लोग स्थाई कब्जा किए हुए हैं. अतिक्रमण कर मकान बना तक लिया गया है. सिर्फ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए तो बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640226&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : ललमटिया कोलियरी के बंद खदान में डूबने से बच्चे की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही