Search

 
 
 

गोड्डा : मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव

 
Godda : जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित सुरनी गांव में सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव हुआ है. जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया है. यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. इस घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-heaps-of-garbage-in-bada-talab-local-people-demanded-cleanliness-from-municipal-corporation/">लातेहार

: बड़ा तालाब में कचरे का अंबार, स्थानीय लोगों ने नगर निगम से साफ-सफाई कराने की मांग की

समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया

जानकारी के मुताबिक सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस गांव की पश्चिम दिशा में स्थित शिव मंदिर के नजदीक तालाब की ओर जा रहे थे. इस दौरान समुदाय विशेष के12 से अधिक खड़े लोगों ने अचानक विसर्जन जुलूस पर पथराव कर दिया. इस घटना में जुलूस में चल रहे राजेश सिंह, नीरज कुमार, बबलू रविदास, धर्मवीर कुमार घायल हो गये. इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां उनका उपचार हो रहा है. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-the-life-of-the-witness-of-the-third-shooting-incident-appealed-to-the-ssp/">धनबाद:

तिसरा गोली कांड के गवाह को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई गुहार  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही