Search

 
 
 

गोड्डा : हड़ताली जनसेवक कृषि मंत्री का आवास घेरेंगे

 
Godda : वेतनमान संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले 29 दिनों से हड़ताल पर गए जनसेवक कर्मचारी संघ ने प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के आवास घेराव की रणनीति बनायी है. संघ के जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने बताया कि आगामी 09 जून को कृषि मंत्री बादल के जरमुंडी स्थित आवास का घेराव किया जाएगा. इसमें प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल शामिल रहेगा. हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार का कोई ध्यान हम लोगों के हड़ताल पर नहीं है. आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही हम कर्मचारियों को भी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है. ज्ञात हो कि प्रदेश स्तर पर झारखंड जनसेवक कर्मचारी संघ के बैनर तले यह हड़ताल करीब एक महीने से जारी है. सबसे प्रमुख मांगों में वेतनमान को संशोधित करते हुए इसमें बढ़ोतरी की मांग की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660335&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : ससुराल से प्रताड़ित कर भगाई गई महिला बेहोशी की हालत मिली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही