Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

Godda : मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 15 वर्षीय छात्र की मौत 19 मार्च को सड़क दुर्घटना में हो गई. घटना महगामा थाना क्षेत्र के नुनाजोड़ मोड़ के समीप की है. मृतक का नाम निर्मल कुमार है. वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था, तभी नुनाजोड़ मोड़ के निकट तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोग उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में लेकर महगामा अस्पताल गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बाइक सवार घटनास्थल पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया. पुलिस वाहन चालक को तलाश रही है. वह आगामी वर्ष 2024 में मैट्रिक की परीक्षा देता. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582547&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : ज़मीन विवाद में सरेआम बाजार में चली तीन राउंड गोली [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही