Search

गोड्डा : नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संघ ने दिया धरना

Godda : हेमंत सोरेन सरकार की 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संघ ने 11 जून को स्थानीय शहीद स्मारक पर एकदिवसीय धरना दिया. मौके पर छात्र नेता आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि नियोजन नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहा है. हम लोगों की योजना सड़क पर उतर कर मार्च करने और जुलूस निकालने की थी. स्थानीय प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर इसे स्थगित कर धरना दिया गया. आंदोलन को शिक्षकों और छात्रों का खुलकर समर्थन नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से आंदोलन की धार कुंद है. उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और कोचिंग संस्थानों से छात्र हित में आंदोलन को समर्थन देने की अपील की. अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि 60/40 नियोजन नीति यहां के मूल वासियों के खिलाफ है. इस वजह से इस नीति का विरोध किया जाना जरूरी है. इसके लागू होने पर झारखंडी छात्र बेरोजगार रह जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664082&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : प्राचार्य हत्याकांड में भतीजा समेत तीन आरोपितों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//