Search

 
 
 

गोड्डा : तालाब में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

 

साहिबगंज का रहनेवाला था धर्मवीर महतो

Godda : गोड्डा शहर से सटे भतडीहा में 28 सितंबर गुरुवार को तालाब में नहाने गए युवक धर्मवीर महतो (20 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई. साहिबगंज निवासी धमवीर गोड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बताया गया कि वह दोपहर में सरकंडा और भतडीहा के बीच बने तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था. तालाब में उतरने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. तालाब के किनारे मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली. समाचार लिखे जाने तक शव का अब तक पता नहीं चल सका था. ज्ञात हो कि इस पुराने तालाब को हाल ही में खुदाई कर गहरा बना दिया गया है. 12 से 14 फीट पानी होने की वजह से लोग गहरे पानी में नहीं जा सके. घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने टायर लगाकर शव खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल पाया. नगर थाना पुलिस व सदर प्रखंड के बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. बीडीओ ने शव का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/eid-miladunbi-festival-celebrated-with-enthusiasm-in-giridih/">गिरिडीह

में उल्लास के साथ मना ईद मिलादुनबी का त्योहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही