Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Advertisement
Advertisement

मां ने जताया संदेह, कहा- शाम तक ठीक थी बेटी 

Godda : गोड्डा महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही सोलह वर्षीया छात्रा की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला. घटना 27 जुलाई देर रात की है. छात्रा नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा.
भदरिया राजाभीटा की रहनेवाली किशोरी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. वह किराए पर कमरा लेकर अपने छोटे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी. घरवालों के अनुसार, बच्ची पढ़ने में अच्छी थी. छात्रा की मां ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था. सिर्फ चिपकाया हुआ था. बेटी शाम में बिल्कुल ठीक थी, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि आत्महत्या करने की नौबत आ गई. थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि घटनास्थल पर कोई लिखित नोट नही मिला है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही मामले की खुलासा कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-marwadi-yuva-manch-planted-saplings-in-the-school-premises/">बेरमो

: मारवाडी युवा मंच ने स्कूल परिसर में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही