Search

 
 
 

गोड्डा : संदेहास्पद रुप से जली महिला की इलाज के दौरान मौत

 
मां ने ससुराल वालों पर लगाया जलाकर मार देने का आरोप
Godda : खाना बनाने के क्रम में जली महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. घटना बीते 17 जुलाई के दोपहर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाढ़े गांव की है. हरिजन टोला की चंपा देवी को झुलसी हुई स्थिति में ईलाज के लिए पौडेयाहाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. नब्बे प्रतिशत तक जल चुकी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद महिला को धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद जाने के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई. मंगलवार को गोड्डा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को लाया गया. मृत महिला के मायके वाले ने इसे हत्या करार देते हुए कहा कि ससुराल वालों ने ही साजिश कर जलाकर मार दिया है. मृतका की मां ने कहा कि घटना से कुछ देर पहले उससे बात कर थी, इसी क्रम में दामाद ने मोबाइल छीन लिया. आरोप है कि किरासन तेल गिरा कर महिला को जलाकर मार डाला गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702422&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : चार अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर छीना 21 सौ रुपये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही