Search

 
 
 

गोड्डा : अभियान चलाकर अवैध खनन के खिलाफ करें कार्रवाई :  उपायुक्त

 
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Godda : अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के लिए जिला के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त जिशान कमर ने बैठक की. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में सजग रहकर साइकिल या बाइक से हो रही कोयले, बालू आदि की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वैसे स्थान जहां अवैध कोयला, बालू आदि को जमा किया जा रहा है, उस स्थान को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को समन्वय स्थापित कर ईट भट्ठे का औचक निरीक्षण कर भट्ठों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी, कोयला, बालू आदि की रॉयल्टी भुगतान की जांच करें साथ ही इसका प्रतिवेदन जिला खनन पदाधिकारी को दें.

खनीज की तस्करी रोकने को बनाए जाएंगे नए चेक पोस्ट

उपायुक्त ने अवैध खनन व परिवहन रोकने को लेकर एसडीओ गोड्डा व एसडीओ महगामा को माइनिंग क्षेत्र में भ्रमण कर नए चेकपोस्ट बनाने के लिए स्थल चिन्हित करने का भी निर्देश दिया. सभी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को माइनिंग क्षेत्र में नए कैमरा लगाने, नए चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए शेड का निर्माण कराने को कहा गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को कहा कि अवैध खनन में संलिप्त जो भी गाड़ियां पकड़ी जाती है, उस पर अविलंब एफआईआर दर्ज करे. जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को भी कहा. पुलिस अधीक्षक ने दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं. गांव स्तर पर सूचना तंत्र और मजबूत करें. बैठक में एसडीओ गोड्डा एसडीओ महगामा के दौरान एसडीपीओ, डीटीओ, डीपीआरओ, डीएमओ सीओ के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711177&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : सच्चन हत्याकांड में 2 नाबालिग, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही