Search

गोड्डा : वेतन बंद करने के खिलाफ शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

उपायुक्त के आदेश पर बंद हुआ है वेतन
Godda : बायोमेट्रिक में जिन शिक्षकों का उपस्थिति प्रदर्शित नहीं होगी उनका वेतन बंद करने का उपयुक्त ने आदेश दिया है. इस आदेश का जिलेभर के शिक्षक विरोध कर रहे हैं. इसी मामले को लेकर शिक्षकों ने 11 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की. शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि एप में तकनीकी गड़बड़ी से हाजिरी नहीं बनती है लेकिन इसकी सजा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है. शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया कि पूर्व में जो ऐप कार्यरत था, उससे कोई परेशानी नहीं थी. लेकिन हाल के दिनों में एक नया ऐप लॉन्च किया गया है, जिसमें हाजरी बनाने के बाद भी तकनीकी खामियां की वजह से प्रदर्शित नहीं हो रहा है. इससे कई शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच रहे हैं मगर उनकी हाजिरी नहीं बन पाती है. इसी मामले को लेकर जिले भर के डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रकट किया. यह">https://lagatar.in/train-facility-from-giridih-to-ranchi-is-a-big-gift-annapurna-devi/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह से रांची की ट्रेन सुविधा बड़ी सौगातः अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp