Search

गोड्डा : किशोर ने रस्सी के सहारे पेड़ पर फांसी लगा कर ली आत्महत्या समेत 2 खबरें

Godda : गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसपानी गांव में एक किशोर ने रस्सी के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की है. मृतक की पहचान ग्राम पचरूखी निवासी यशवंत कुमार महतो (16 वर्ष) के रूप में हुई. वह पिछले तीन-चार वर्षो से अपने मामा मामा अशोक महतो के साथ नानी घर परसपानी में रह रहा था. वह गुरुवार को मवेशियों को लेकर बहियार की तरफ गया हुआ था. देर शाम तक जब घर नही लौटा, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परसपानी पंचायत भवन के समीप पेड़ से लटकते शव को देख सभी सन्न रह गए. यशवंत कुमार महतो अपने पिता की मौत के बाद मामा अशोक महतो के साथ ही रहा था. पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया..

गोड्डा नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द की अपील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/peace-god.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Godda : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर गोड्डा शहर में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है. नगर थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शहर के बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों समेत समिति के सदस्यों ने भाग लिया. गोड्डा बीडीओ दयानंद कुमार जयसवाल व नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार मोदी ने लोगों से इस विशेष अवसर पर आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोड्डा शहर में जगह –जगह शोभायात्रा निकालने, रामलीला, रामधुन कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दोनों अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन कार्यक्रमों के आयोजन की अपील की. बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम, पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, गप्पू सिन्हा, बबलू सिंह, सिकंदर महतो, संजय सिंह, राजेश अंसारी, मुजिब आलम, सज्जाद अहमद, इब्राहिम अंसारी, आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-breaks-out-in-jharkhand-state-gramin-bank-katras-property-worth-two-lakhs-destroyed/">धनबाद

: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कतरास में लगी आग,दो लाख की संपत्ति खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp