Search

 
 
 

गोड्डा : मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोर की मौत

 

भागलपुर रूट पर ट्रेनों का परिचालन रहा घंटों बाधित

Godda : गोड्डा- पौड़ेयाहाट रेल सेक्शन में धर्मुडीह गांव के समीप 17 अगस्त गुरुवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान गांव के निशांत कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि निशांत कुमार अपने खेत पर जाने के लिए कुदाल लेकर घर से निकला था. पटरी के किनारे से होकर जाने के क्रम में अचानक मालगाड़ी पटरी पर आ गई. किशोर अपने को संभाल नहीं पाया और ट्रेन से कट गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. निशांत कुमार पानी टंकी में काम कर अपना और मां का गुजारा कर रहा था. उसके पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भिज दिया.  घटना के बाद गोड्डा-भागलपुर रूट पर ट्रेनों का  परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा. गोड्डा से भागलपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस घंटों विलंब से खुली. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-discussion-on-preparations-for-babulals-visit-in-bjp-meeting/">देवघर

: भाजपा की बैठक में बाबूलाल के दौरे की तैयारी पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही