Search

 
 
 

गोड्डा : रिश्तेदार घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी ने की आत्महत्या

 
छत से रस्सी के सहारे लटकती मिली लाश
Godda : रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई कर कर रही 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना नगर थाना अंतर्गत ग्राम अमरपुर प्रेम टोला में 13 अगस्त की शाम को घटी. मूल रूप से सुंदरपहाड़ी प्रखंड की रहने वाली किशोरी कुमोदिनी टुडू अमरपुर प्रेम टोला में अपने रिश्तेदार के घर पर रह कर पढ़ाई करती थी. सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय में उच्च शिक्षा की समुचित दुविधा नहीं रहने के कारण कुमुदिनी यहां पिछले महीने से पढ़ाई कर रही थी. घरवालों ने बताया कि रविवार को बहुत देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर जब किसी तरह खोला गया, तब वह छत से रस्सी के सहारे लटकती हुई मिली. आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गोड्डा लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने 14 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम करवाया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही