Search

 
 
 

गोड्डा : नहाने गई दस वर्षीया बच्ची की गड्डे में डूबने से मौत

 
दूसरी घटना में दीवार गिरने से बच्चे की मौत
Godda : भारी बारिश के कारण सभी नदी-नाले पानी से भर गए हैं. अधिकांश नदियां उफान पर है. ऐसे में पानी में डूब कर मौत के मामले बढ़ गए हैं. जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम नकटा में 4 जुलाई को दस वर्षीय बच्ची की गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि खेलने के क्रम में वह अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए तालाब में चली गई. इसी दौरान गहरे पानी में फंस गई. यह देख साथ गई सहेलियां भाग खड़ी हुई. करीब दो घंटे के बाद घर वालों को सूचना मिलने के बाद बच्ची की तलाश की गई. काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से निकाला जा सका. बच्ची की पहचान सुमैया खातून पिता मुजीब आलम के रूप में की गई है. एक अन्य घटना में मिट्टी की कच्ची दीवार गिर जाने से घर में सो रहा दस वर्षीय बालक मोहन मुर्मू की दीवाल से दबकर मौत हो गई. यह घटना बीते सोमवार को मेहरमा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बाजितपुर की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688259&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : भारी बारिश से डायवर्सन बहा, गोड्डा से बिहार का संपर्क टूटा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही