Search

 
 
 

गोड्डाः किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या, पांच दिन बाद गड्ढे में मिली लाश

 

मकान मालकिन ने चोरी करते देख लिया था, इसके बाद कर दी हत्या

Godda: किरायेदार ने मकान मालकीन की हत्या कर दी. घटना ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के खरखोदिया की है. महिला संयुक्ता देवी पांच दिनों से लापता थी. इसकी जानकारी महिला के बाहर रहने वाले बेटे को दी गई. वह पहुंचा और खोजबीन की लेकिन महिला को कुछ पता नहीं चल पाया. थक-हारकर उसने अपनी मां के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और मामले की जांच में जुट गई. वहीं जांच के क्रम में पुलिस ने महिला के घर पर किराये पर रह रहे युवक रोहित कुमार राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तब उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि घर में चोरी करते हुए मकान मालकीन ने उसे देख लिया था और पुलिस को सौंपने की बात कह रही थी. इसके बाद उसने रात के अंधेरे में महिला की हत्या कर दी और बोरे में शव रखकर गड्ढे में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-oct-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 OCT।।योगेंद्र तिवारी को नेताओं का संरक्षण।।56 JAS अफसरों का तबादला।।तीन IAS बनेंगे प्रधान सचिव।।पटनाःमहिला पुलिसकर्मी की हत्या।।चांद पर मानव भेजने की कवायद शुरू।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही