Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : ललमटिया कोलियरी के खदान में गिरे लड़के का शव दो दिन बाद मिला

Godda : राजमहल परियोजना अंतर्गत ललमटिया कोलियरी क्षेत्र के बसडीहा खदान में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद शुक्रवार की दोपहर को निकाल लिया गया. दो दिन की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ जवान शव को बरामद करने में कामयाब हुए. गौरतलब है कि बस्ती से सटे होने की वजह से बुधवार 17 मई को पंद्रह वर्षीय शमशाद अंसारी पैर फिसल जाने की वजह से खदान में गिर पड़ा था. घटना की जानकारी के बाद खदान में बने गड्डे मे स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी. ललमटिया थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों की मदद से एनडीआरएफ की टीम व गोताखोरों को लगाया गया.  एनडीआरएफ के जवानों ने दो दिनों तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार शुक्रवार की दोपहर को शव बरामद कर लिया. गौरतलब है कि ललमटिया कोलियरी क्षेत्र में कोयला चुनने का धंधा धड़ल्ले से चलता है. खतरनाक माने जाने वाले व प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी घुसकर कोयला चोरी होती है. यह">https://lagatar.in/godda-mango-crop-destroyed-due-to-strong-storm/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : तेज आंधी से आम की फसल हुई चौपट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही