Search

 
 
 

गोड्डा : गोदाम में सो रहे व्यापारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

 
मौत की वजह का नहीं हो सका खुलासा, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
Godda : नगर थाना अंतर्गत कलाली मोड़ के आगे बने आलू गोदाम में सो रहे युवा व्यापारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. शुक्रवार 16 जून की रात नंदन कुमार अपने गोदाम में सोने गया था. देर रात जब घरवाले उसे उठाने गये तो वो बेहोशी की हालत में मिला. तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. मृतक नंदन कुमार के माता पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. घटना को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है. यह">https://lagatar.in/godda-the-killer-of-networking-staff-vishnudev-murmu-arrested/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : नेटवर्किंग स्टाफ विष्णुदेव मुर्मू का हत्यारा गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही