Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नप में सफाई कर्मियों के हड़ताल से शहर बना नरक

Godda: झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लॉयमेंट फेडरेशन के बैनर तले नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था धराशाई हो गई है. हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है. कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है व बारिश होने से सड़ांध तेज हो गई है. सड़क पर आम लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है. हड़ताली सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुमेश्वर मेहतर ने कहा कि हमलोगों ने बकाया वेतन, पेंशन व पीएफ का भुगतान करने, ईपीएफ पेमेंट सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल किया है. पूर्व में तय हुआ था कि मार्च में सभी कर्मियों के बकाया का पेमेंट कर दिया जाएगा. मगर विभाग ने अपना सारा काम कर लिया पर कर्मचारियों का पेमेंट नहीं किया. बिना वेतन के हमलोग कैसे काम करेंगे. [caption id="attachment_643237" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-20-at-5.45.07-PM-300x192.jpeg"

alt="" width="300" height="192" /> जमा कचरे का ढ़ेर[/caption] विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की मांगे जायज नहीं है. पूर्व में ही अधिकांश मांगों को पूरा कर दिया गया था. मद का पैसा नहीं आने से भुगतान नहीं हो पाया है जैसे ही फंड का अलॉटमेंट आएगा पैसा दे दिया जाएगा. मांगे पूरी होने तक कर्मचारियों ने हड़ताल पर डटे रहने की बात कही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642410&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही