Godda : आम तोड़ने के क्रम में सोमवार 12 जून को पेड़ से गिरकर घायल हुए युवक को बेहतर इलाज़ के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली ग्राम की है. जानकारी के अनुसार तारनी साह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था. इसी क्रम में पेड़ की डाली टूट जाने से तरनी साह सीधे जमीन पर आ गिरा. पेड़ से गिरने से कमर की हड्डी टूट जाने के अलावा अंदरूनी चोट भी आई है. गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. एक अन्य घटना में दो बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए. घटना महगामा थाना क्षेत्र की है. नूनाजोर मोड़ के समीप हुए हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह">https://lagatar.in/godda-fed-up-with-domestic-discord-woman-commits-suicide/">यह
भी पढ़ें : गोड्डा : घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
गोड्डा : आम के पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर
Leave a Comment