Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : प्रधानमंत्री के विजन से ही देश आज तरक्की के रास्ते पर : निशिकांत

Godda : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार 11 जून को पथरगामा प्रखंड में एक दर्जन से अधिक सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने मां योगिनी मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन किया. पथरगामा प्रखंड स्थित विवाह भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हे निशिकांत दुबे ने कहा कि देश में आज तरक्की की नई बयार बह रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी भारत का मान सम्मान बढ़ा है. पीएम की कार्यशैली का ही असर है कि आज जहां एक और पूरे विश्व में मंदी का दौर छाया हुआ है, वहीं भारत का ग्रोथ रेट ऊपर की ओर जा रहा है. [caption id="attachment_664915" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nishikant-shilanyash-300x140.jpg"

alt="" width="300" height="140" /> शिलान्यास के लिए पहुंचे सांसद व विधायक का स्वागत करते ग्रामीण[/caption] उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही देश में एकमात्र विकल्प है. जहां भाजपा को रोकने के लिए दो दर्जन से अधिक दल मुकाबला करने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे है. वहीं देश की जनता एक बार फिर से मोदी के हाथो गद्दी सौपने की तैयारी में है. बैठक में उपस्थित सदर विधायक अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के उपलब्धियों को बताने की अपील की. कहा कि पिछले नौ वर्षो में देश की जनता के लिए किए गए विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. यह">https://lagatar.in/godda-one-person-killed-in-land-dispute-between-two-parties-two-accused-arrested/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही