Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: युवती और उसके साथी ने नशे की हालत में सड़क पर काटा बवाल

Godda: शराब के नशे में नगर थाना के नहर चौक के पास 11 मई को एक युवती और उसके पुरुष साथी ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. बाद में राहगीरों की मदद से युवती को थाना लाया गया. दोपहर को सड़क पर युवती के साथ आए युवक ने कार से उतर कर सड़क पर हंगामा करने लगे. शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी. ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने तेजी से कार चलाकर भागने का प्रयास किया. इसमें लड़की कार की चपेट में आने से बच गई. लोगों की भीड़ ने आगे जाकर कार को रोका. युवती मौके पर पहुंची पुलिस को नशे की हालत में देख लेने की धमकी दे रही थी. नगर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर सभी को थाना लेते आई. तलाशी के क्रम में गाड़ी से बिहार के एक नेता के नाम और पार्टी सिंबल लगा कुछ कागजात मिलने की बात कही गई है. कहा जा रहा है कि दोनों पड़ोसी जिला भागलपुर बिहार से हैं और मौज मस्ती के लिए गोड्डा में आकर शराब पीने के क्रम में दोनों के बीच विवाद हो गया और हो हंगामा होने लगा. फिलहाल पुलिस दोनों से थाने में पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633054&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: बैंक से निकासी कर घर जाते वृद्ध से कोढ़ा गैंग ने उड़ाया रूपए से भरा बैग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही