Search

 
 
 

गोड्डा : सरकार ने नहीं दी मुकम्मल सुरक्षा, विधायक ने रख लिया तीरधनुष वाला बॉडीगार्ड

 
कहा, झारखंड सरकार में कोई सुनने वाला ही नहीं है
Godda : झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के सीनियर विधायक लोबिन हेंब्रम हमेशा अपने बयानों व कारनामों से चर्चा में रहते हैं. अभी चर्चा विधायक के तीर धनुष वाले निजी सुरक्षा गार्ड की हो रही है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विधायक लॉबिन हेंब्रम के साथ तीर धनुष से लैस निजी सुरक्षा गार्ड थे. इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि क्या करुं, सरकार ने सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया है. काफी मान मनोब्बल के बाद सरकार की ओर से एक अंगरक्षक मिला है जो सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है. इस वजह से निजी अंगरक्षक रखना पड़ा है. विधायक ने कहा कि सरकार से कई बार मांग की है कि पहले से हमें जो दो सुरक्षा गार्ड व तीन हाउस गार्ड मिले थे, उसे वापस किया जाए. मगर इस सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है. सरकार ने बिना पूछे गार्ड वापस बुला लिया. बाद में कहा गया कि सावन मेला के बाद मिल जायेगा.

पहुंच वालों को सुरक्षा के नाम पर गार्ड मिले हैं

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि कई नए विधायक और पहुंच वालों को सुरक्षा के नाम पर गार्ड मिले हुए हैं, जबकि मैं सबसे पुराना विधायक हूं और मुझे ही सुरक्षा नहीं मिल पा रही है. मैं हमेशा से भू-माफियाओं बालू माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं. अभी हाल में माफियाओं ने रांची में सरेआम आदिवासी नेता को गोली मार दी है. मेरी सुरक्षा पर राज्य सरकार का कोई ध्यान नहीं है. केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर सरकार ने एक कार्बनधारी गार्ड भेजा है जो पर्याप्त नहीं है. अपनी सुरक्षा को देखते हुए मैंने निजी गार्ड रखने का फैसला किया और अपने विधानसभा क्षेत्र से ही युवक को रखा है. हथियार के लिए तीर-धनुष ही काफी है. विधायक ने कहा और भी कई युवकों को रखने का इरादा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729698&action=edit">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही