Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : गर्मी ने किया हाल बेहाल, मानसून का बेसब्री से इंतजार

Godda : मई महीने की भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. सुबह 9 बजे के बाद ही इतनी गर्मी पड़ने लगती है कि घर से बाहर बिना सिर ढ़के निकलना मुश्किल हो जाता है. स्कूलों में छुट्टी का समय घटाने के बावजूद भीषण गर्मी की मार स्कूली बच्चे भी झेल रहे हैं. तापमान में वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है. स्वास्थ्य महकमा ने आम लोगों से गर्मी से बचने की अपील की है.

बीमार होने की बढ़ी संभावना

भीषण गर्मी व गर्म हवा चलने से लोगों के बीमार पड़ने की संभावना बढ़ गई है. इस मौसम में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और लू लगने की ज्यादा संभावना रहती है. तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने पर शरीर में पानी व नमक की मात्रा कम होने पर लू लगती है. लू लगने पर यथाशीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराना चाहिए. वैसे प्रारंभिक अवस्था में आइवी फ्लूड और ओआरएस की घोल लिया जा सकता है. डॉक्टर से दिखाने पर जो दवा दे उसका सेवन करना चाहिए.

लू से बचने के तरीके

लू से बचने के लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलें. बहुत जरूरी होने पर घर से निकलना पड़े तो सिर को छाता से ढककर या टोपी पहनकर निकलें. पानी खूब पीएं. धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें. कमजोरी लगना, चक्कर आना, सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना या बीमार जैसा महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

इन पेय पदार्थों का करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी चाहिए. पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए नमक-चीनी मिश्रित घोल, नींबू-पानी, कच्चे आम का शर्बत, छाछ और लस्सी का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी खाना चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635250&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: फर्जी दस्तावेज पर टेंडर लेने वाले चार ठेकेदारों को सात वर्ष की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही