Search

 
 
 

गोड्डा : सीओ आवास की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, निर्भीक होकर काम करें अधिकारी- प्रदीप यादव

 

Godda : विधायक प्रदीप यादव ने पोड़ैयाहाट अंचल के सीओ सह बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के सरकारी आवास पर रविवार की रात हुई तोड़फोड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. विधायक ने सोमवार को बीडीओ के आवास पहुंचकर सीओ से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. कहा कि घटना को किस मंशा से अंजाम दिया गया यह जांच का विषय है. उन्होंने सीओ से कहा कि निर्भीक होकर काम करें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी अधिकारी निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अवैध कार्यों पर लगाम लगाएं. उन्होंने घटना के संबंध में जिले के डीसी व एसपी से मिलकर बात करने की बात कही.

ज्ञात हो कि बीते रविवार की रात सीओ के आवास की खिड़की तोड़कर अज्ञात लोग घुसे थे. आवास से मोबाइल गायब था. बदमाशों ने बाकी किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया था. सीओ ने इसे खनन माफियाओं की करतूत बताते हुए पुलिस के समक्ष जिप सदस्य राघवेंद्र सिंह के खिलाफ आरोप लगाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, जिप सदस्य राघवेंद्र सिंह ने भी पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ddc-reviews-plans-with-officials/">साहिबगंज

: डीडीसी ने अधिकारियों के साथ की योजनाओं की समीक्षा

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही