Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नेटवर्किंग स्टाफ विष्णुदेव मुर्मू का हत्यारा गिरफ़्तार

तीन दिन पूर्व मोटरसाइकिल लूट का विरोध करने पर गोली मारकर की थी हत्या
Godda : पौडेयाहाट पुलिस तीन दिन पूर्व गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कारूडीह मोड़ के समीप हुए विष्णुदेव मुर्मू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है. एसडीपीओ आनन्द मोहन सिंह ने शुक्रवार 16 जून को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 13 जून को पौडेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चामूडीह और कारूडीह गांव के बीच राइस मिल के समीप एक युवक की लाश मिली थी. जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृत युवक की पहचान विष्णुदेव मुर्मू ग्राम भंडारों जामताड़ा के रूप में हुई थी. जो नेटवर्किंग का काम करता था. [caption id="attachment_671046" align="alignnone" width="227"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/HATYA-BIKE-227x300.jpg"

alt="" width="227" height="300" /> आरोपी के घर से ज़ब्त की गई बाइक[/caption] एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पौडेयाहाट थाना कांड संख्या 114/23 दर्ज कर एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की. तफ़्तीश के क्रम में सूचना के आधार पर पड़ोसी बिहार राज्य के बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव से शुभम कुमार साह (22) को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में शुभम कुमार ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि सड़क लूट कांड की घटना को अंजाम देने के क्रम में मृतक द्वारा विरोध करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की बाइक भी लूट ली गई थी. पुलिस ने आरोपित युवक के घर से घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल के अलावा मृतक की लाल रंग का अपाची बाइक समेत कुल तीन बाइक ज़ब्त किया है. एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में घटित हत्याकांड में भी वांछित है. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी मुफस्सिल थाना प्रभारी गजेश कुमार के अलावा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, बिनेश लाल, अमित, अभिषेक, संतोष यादव सहित अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/godda-31-youths-got-employment-in-employment-fair/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : रोजगार मेला में 31 युवकों को मिला रोजगार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही