Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: बैंक से निकासी कर घर जाते वृद्ध से कोढ़ा गैंग ने उड़ाया रूपए से भरा बैग

Godda: भारतीय स्टेट बैंक से नब्बे हजार रुपया निकालकर घर जा रहे वृद्ध का रूपए से भरे बैग को गायब करने में कोढ़ा गैंग शामिल है. इस बात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को खंगालने के बाद पुलिस ने किया है. मंगलवार को 85 वर्षीय वृद्ध अपने खाता से पैसा निकालने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा में पहुंचे हुए थे. बैंक में पहले से मौजूद एक लड़का जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है उसी लड़के ने बैंक में वृद्ध व्यक्ति को फॉर्म भरने में भी मदद किया. पैसा निकालने के बाद वह लड़का भी उनका पीछा करने लगा. वृद्ध व्यक्ति ने पैसा निकाल अपनी स्कूटी के डिक्की में रख भागलपुर रोड़ स्थित अनमोल मेडिकल के सामने स्कूटी खड़ी कर दवा खरीदने दुकान में चले गए. इसी बीच रेकी करता हुआ युवक वहां पहुंचा और स्कूटी से बैग निकाल कर फरार हो गया. [caption id="attachment_633063" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-10-at-5.46.44-PM-300x294.jpeg"

alt="" width="300" height="294" /> पुलिस से जारी युवक की फोटो[/caption] पूरी घटना कैमरा में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में जिस लड़के की पहचान हुई है वह एक शातिर उच्चका है. जो पूर्व में ऐसे कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पहचान में आया लड़का कटिहार के कोढ़ा गैंग से ताल्लुक रखता है. पुलिस ने कटिहार स्थित उसके आवास पर दबिश दी मगर इससे पहले ही वह फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी युवक की तस्वीर जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633014&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: जमीन विवाद मारपीट में जमादार सहित आधे दर्जन से ज्यादा घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही