Search

 
 
 

गोड्डा : बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य नजीरुद्दीन की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

 
पिता-पुत्र समेत चार नामजद आरोपित गिरफ्तार
Godda : मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इंटर कॉलेज बसंतराय के प्राचार्य प्रो नजीरुद्दीन की हत्या के तीन सप्ताह के भीतर कांड के मुख्य आरोपी पूर्व प्राचार्य सह मृतक के बड़े भाई प्रो रुस्तम अली व इनके दो पुत्र समेत कुल चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह 1 जुलाई शनिवार को बताया कि कॉलेज पर कब्जा करने की होड़ में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया, जिसमें प्रो नजीरूद्दीन की हत्या हुई. प्रो नजरउद्दीन को रास्ते से हटाने के लिए उनके सगे भाई भतीजा व अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर साजिश रची और घटना के दिन भागलपुर से अपने घर बसंतराय आने के क्रम में प्राचार्य का गाड़ी से अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी गई और लाश को दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया था. घटना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद, जबकि पांच अज्ञात के खिलाफ बसंतराय थाना में कांड संख्या 40/23 दर्ज कराई गई थी. इसमें सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि इस कांड के मुख्य आरोपी मृतक के बड़े भाई प्रोफेसर रूस्तम अली घटना के दिन से ही फरार थे.

एसपी के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी

मामले के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. गुप्त सूचना पर गोड्डा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मिलकर प्रो रुस्तम अली इनके पुत्र मो शाहबान, मो शाकिब व रिश्तेदार अमृत ठाकुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर गोड्डा ले आयी। पुलिसिया पूछताछ में इन चारों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. एसआईटी में एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, संजय कुमार, मनोरंजन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684456&action=edit">यह

भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे की दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही