Search

गोड्डा : रात में सीओ आवास की खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, हमले की थी मंशा

Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ सह सीओ फुलेश्वर मुर्मू के सरकारी आवास में शनिवार की रात बदमाश घुस गए. बदमाश आवास की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे. सीओ शनिवार को बाहर गए हुए थो, संयोग से नाइट गार्ड भी आवास में नहीं था. इसलिए बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस घटना को बालू-पत्थर माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. खाली आवास में घुसे बदमाशों ने न तो किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, न ही किसी सामान की चोरी की. इससे अस्पष्ट है कि वे सीओ पर हमले की मंशा से आवास में घुसे थे. रविवार की दोपहर घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

जिप सदस्य पर जताया जा रहा संदेह

सीओ फुलेश्वर मुर्मू ने तीन दिन पहले हंसडीहा-बौसी मुख्य मार्ग पर कमराडोल के समीप अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा को पकड़ा था. उक्त हाइवा पर एक ही चालान का दुबारा प्रयोग कर अवैध गिट्टी ले जाई जा रही थी. इसके बाद वहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. गाड़ी मालिक बिहार के बांका निवासी प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सीओ पर हाइवा को छोड़ने का दबाव बनाया. आरोप है कि उसने सीओ के साथ दुर्व्यवहार भी किया. पोड़ैयाहाट पश्चिम के जिप सदस्य राघवेंद्र सिंह ने भी मामले को रफादफा करने के लिए सीओ पर दबाव बनाया था. इससे नाराज सीओ ने हाइवा जब्त करते हुए गाड़ी मालिक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए उन्हें जेल भेजवाया था. सीओ के आवास में रात में बदमाशों के घुसने की घटना में जिप सदस्य का हाथ होने की बात कही जा रही है. क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें बिहार">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-water-cannon-used-on-bpsc-candidates/">बिहार

: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp