Search

गोड्डा : खेत में बिचड़ा डालने का नक्षत्र बीता, मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित

Godda : बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसल को लेकर भी किसानों को अभी से ही चिंता सताने लगी है. सरकार ने अनुदानित दर पर धान का बीज किसानों के बीच वितरण करना शुरू कर दिया, मगर पानी के अभाव में किसान धान का बीज लेकर अपने घरों में रख रहे हैं. किसान सुरेश यादव, नरेश यादव, बबलू हांसदा और सुरेश ठाकुर बताते है कि अभी तक धान की बीज खेतों में नहीं डाल सके है. बारिश नहीं होने के कारण नदियां नाला सब सुख चुके हैं. यहां तक कि चेकडैम में भी पानी नहीं है. सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ो की रकम खेतो तक पानी पहुंचाने के नाम पर खर्च कर देती है. मगर खेतो तक एक बूंद भी पानी नही पहुंच पाता है. आजतक सिंचाई की व्यवस्था मुकम्मल नहीं हो पाई है. हालत ऐसे है कि बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में अभी दरारें पड़ गई है. पिछले साल जहां सुखाड की वजह से किसानों को धान की खेती में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. वहीं इस साल रोहिणी नक्षत्र जाने के बाद अब किसानों को आद्रा नक्षत्र में बारिश होने का बेसब्री से इंतजार करना पड़ रहा है. यह">https://lagatar.in/godda-the-condition-of-a-young-man-who-fell-from-a-mango-tree-is-critical-referred-to-bhagalpur/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : आम के पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//