Godda : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 अप्रैल को सुंदरपहाड़ी प्रखंड के तसरिया मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य में पंचायत स्तर तक पहुंचकर आम जनता से जुड़ने की कोशिश की है. राज्य के प्रत्येक पंचायत में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जनता की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान आला अधिकारी और कर्मचारी करते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पूर्व सरकारों ने आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इन पहाड़िया आदिवासी गांव तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया. हमारी सरकार पिछड़े आदिवासी इलाके में पहुंचकर ग्रामीण आदिवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है. जिस उद्देश्य के लिए मैंने राज्य की कुर्सी संभाली उसे पूरा किया. आदिवासी मूलवासी को हक दिलाने का पूरा प्रयास किया. जनसभा को कांग्रेस विधायक दीपिका पाण्डेय व प्रदीप यादव के अलावा राजमहल सांसद विजय हंसदा ने भी संबोधित किया. जनसभा में मुख्यमंत्री ने करोड़ो रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया. रांची से हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से पहुंचे. मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उपायुक्त जिशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, संथालपरगना प्रमंडल के डीआईजी सुदर्शन मंडल के अलावा अन्य वरीय अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602053&action=edit">यह
भी पढ़ें : गोड्डा : बिजली तार से आम बगीचा में लगी आग, तीन दर्जन से अधिक पेड़ हुए खाक [wpse_comments_template]
गोड्डा : पंचायत स्तर पर जनता से जुड़ने की कोशिश की है राज्य सरकार- हेमंत सोरेन

Leave a Comment