Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: मौसम इतना गर्म, सूर्यदेव कुछ तो करो रहम

Godda: जिले के लोग गर्मी के भीषण प्रकोप को झेल रहें हैं. पिछले तीन दिनों से लू की थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है. सूर्योदय होने के साथ ही सूर्य की तपिश बढ़ने लगती है. सुबह नौ बजने तक तापमान में इतनी जबरदस्त तेजी आ जाती है कि बिना छाता या सर पर कपड़ा रखे निकलना मुश्किल हो जाता है. मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार 18 अप्रैल की दोपहर गोड्डा का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री व न्यूनतम 25.9 डिग्री था. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में नरमी आने की संभावना है. कहीं कहीं बारिश की संभावना बन रही है इसके बाद ही मौसम में नरमी आएगी. सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है. दोपहर के वक्त सर्वाधिक गर्मी में ही स्कूलों में छुट्टी दी जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612089&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा: ब्राउन शुगर के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही