Search

 
 
 

गोड्डा : ससुराल से प्रताड़ित कर भगाई गई महिला बेहोशी की हालत मिली

 
Godda : ससुराल से प्रताड़ित कर भगाई गई महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में 06 जून को भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार महिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम बरन की रहने वाली है. उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया था. महिला चिलचिलाती धूप में पैदल ही गोड्डा की ओर आ रही थी कि सिकटिया मोड़ के पास बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी. इसकी सूचना मिलने पर अडाणी कंपनी के एंबुलेंस से तत्काल महिला को सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान महिला नीलम देवी ने बताया कि ससुराल वाले उसे बराबर प्रताड़ित करते हैं. खाना कपड़ा पर भी आफत है. सुबह-सुबह उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने के बाद वह शिकायत करने पैदल ही चली आ रही थी. इधर मामले की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659217&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : स्कूटी से गिरकर घायल महिला की अस्पताल में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही