Search

 
 
 

गोड्डा : हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं, कार्यकाल पूरा करेगी- दीपिका पांडेय

 
Godda : झारखंड की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही है. सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी. दीपिका पांडेय सिंह मंगलवार को महगामा से रांची जाने के क्रम में गोड्डा के अशोक स्तंभ के समीप मीडिया से बात कर रही थीं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंपाई दा वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैँ. हम सभी उनका सम्मान करते हैं. लगता है उन्हें किसी ने बरगला दिया है, जिससे वे तरह-तरह की बातें करने लगे हैं. जब चंपाई दा मुख्यमंत्री थे और महगामा में 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास होना था. कार्यक्रम में तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन को आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे. तब स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि चंपाई सोरेन कार्यक्रम में नहीं पहुचेंगे, उनसे मेरी बात हुई है. लगता है कि चंपाई दा विरोधियों की चाल में वे फंस कर अनर्गल बातें कर रहे हैं. हालांकि इससे सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सरकार अपना कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी. इससे पूर्व मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शहीद स्तंभ के समीप धरना दे रहे हड़ताली कर्मचारियों से मिलीं और उन्हें आश्वस्त किया कि वह रांची जा रही हैं. वहां पहुंच कर मुख्यमंत्री से आपलोगों की मांगों के संबंध में बात करूंगी. आपकी जो भी जायज मांगें हैं, सरकार पूरी करेगी. यह भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/accused-of-raping-girl-arrested/">हजारीबाग:

मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही