Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : चोरी की तीन बाइक समेत चोर गिरफ्तार

Godda : नगर थाना पुलिस ने 17 अप्रैल को चोरी की तीन बाइक समेत एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. 17 अप्रैल की दोपहर पुलिस रौतारा चौक पर बाइक चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस वैन को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर वापस भागने लगा. मौके पर खड़े पुलिस जवानों ने उसे भागते देख खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रौतारा ग्राम निवासी शिव कुमार मोहली बताया. पुलिस के समक्ष उसने बाइक चोरी के धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की. वह जिस बाइक को चला रहा था वह भी चोरी की थी. पिछले सप्ताह बिहार के बांका से इस बाइक को चुराकर लाया. पुलिस ने गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापेमारी कर अलग-अलग कंपनियों की चोरी की तीन बाइकें बरामद की. यह चोर अब तक एक दर्जन से ज्यादा बाइकों की चोरी कर चुका है. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में चोरी हुए अधिकांश बाइकें बरामद कर ली गई है. चोरी के बाकी बाइकों को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610337&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: मेला घूमने आए अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही