Search

 
 
 

गोड्डा : अधिवक्ता की पत्नी के गले से उचक्के ने उड़ाया सोने का हार

 
एक सप्ताह पहले भी महिला अधिवक्ता से हुई थी लूटपात, पुलिस के हाथ अब तक खाली
Godda : अपराधियों ने शहर के एक अधिवक्ता की पत्नी के गले से सोने का चैन उड़ाकर पुलिसिया व्यवस्था को एक बार फिर धत्ता बता दिया है. अधिवक्ता भवेश कांत झा ने बताया कि उनकी पत्नी निशु झा पूजा के सामान की खरीदारी के लिए मंगलवार 4 जुलाई की शाम बाज़ार गईं थीं. घर लौटने के क्रम में पुष्पांजलि मोटर के सामने वाली गली के पास पीछे से आए एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर गले से चैन छीन कर फरार हो गया. नीतू झा को जब तक कुछ समझ में आता युवक नौ दो ग्यारह हो चुका था. उनके हाथ में थैला था. अचानक झपट्टा मारने से वो अपने को संभाल भी नहीं पाई और इसका फायदा उचक्के ने उठा लिया.

                      पुलिस की कार्यशैली से लोग नाराज़

सरेराह छिनतई की इस घटना से नाराज़ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. बता दें कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह शहर के ही मूलर्स टैंक मोहल्ले में दिनदहाड़े एक महिला अधिवक्ता के आवास पर दो युवकों ने घुसकर महिला अधिवक्ता को पाउडर छिड़ककर बेहोशी की हालत में लाकर गले से सोने का चैन और हाथ की बाली छीन कर फरार हो गए थे. दूसरी तरफ़ पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठ कर अंधेरे में तीर मार रही है. यह">https://lagatar.in/godda-two-youths-died-in-two-separate-incidents-in-lalmatiya/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : ललमटिया में दो अलग घटनाओं में दो युवकों की हुई मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही