Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : प्राचार्य हत्याकांड में भतीजा समेत तीन आरोपितों को भेजा गया जेल

Godda : बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नसीरुद्दीन की हत्या मामले में मृतक की पत्नी फातिमा खातून के बयान पर कुल 18 आरोपियों के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बसंतराय थाना कांड संख्या 40/23 में फातिमा ने अपने भैसुर प्रो रुस्तम अली, उनके परिजन व रिश्तेदार सहित कुल अठारह को नामजद, जबकि पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. नामजद आरोपी में प्रो रुस्तम अली, उनकी पत्नी अफरोजा खातून, पुत्र मो शाकिब, मो शाकिर उर्फ चुन्नू, मो शबात, मो शाबान, मो सबा अहमद, मो मंजर हुसैन, मो सादिक, शबाना खातून, शाइमा खातून, मसूद आलम, हारून रशीद, मो मुस्लिम, हेलाल अहमद, मेघा झा, अमृत ठाकुर, कपिल देव दास व मो शाहजहां के नाम शामिल है. कांड के तीन नामजद मो शाकिर, कपिलदेव दास व अमन राज उर्फ पासवान को पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया है. विवाद का कारण कॉलेज पर कब्जा करने को बताया गया है. कॉलेज पर किसका स्वामित्व चलेगा, इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पिछले पांच वर्षो से विवाद चल रहा था. इस वित्त रहित कॉलेज की स्थापना प्रो रुस्तम अली और प्रो नजीरउद्दीन ने मिलकर की थी. शुरुआती दौर में दोनों भाइयों ने मिलकर कॉलेज का प्रबंधन बेहतर ढंग से चलाया बाद में कई रिश्तेदारों की एंट्री कॉलेज में होने के बाद कुर्सी को लेकर विवाद होने लगा और प्रो प्रोफेसर नसीरुद्दीन की हत्या हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663121&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : घर में लगी आग, तीन वर्षीय मासूम की जलने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही