Search

 
 
 

गोड्डा : तीन अपराधी बिजली क्वाइल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार

 
बरहरवा से की थी ट्रांसफार्मर में लगे तांबा के तार की चोरी
Godda : ट्रांसफार्मर से तांबा तार की चोरी कर बाइक से भाग  रहे तीन शातिर चोरों को ललमटिया पुलिस ने घेराबंदी कर रंगेहाथ पकड़ लिया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बाइक पर सवार होकर तीन शातिर चोर ललमटिया की तरफ आ रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस दल ने बांसडिहा फुटबॉल मैदान के पास मोर्चाबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों को दबोच लिया. इनके पास से तीस किलो तांबा का तार बरामद किया गया. अपने स्वीकारोक्ति बयान में इन लोगों ने बताया कि साहेबगंज जिला के बरहरवा से ट्रांसफार्मर में लगे तांबा के तार को निकाला गया है. तीनों ने चोरी के लिए जिस बाइक जेएच 17आर 1777 का इस्तेमाल किया, उसका मालिक आरिफ अंसारी, पिता अजीज अंसारी ग्राम बलिया महगामा है. वह अपनी बाइक का किराया लेकर चोरी के काम के लिए देता है. गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की पहचान अल्ताफ अंसारी, पिता अब्दुल लतीफ अंसारी, मो आमीन अंसारी पिता कुर्बान अंसारी दोनों ग्राम बलिया, थाना महगामा व कमाल अंसारी पिता कुर्बान अंसारी ग्राम मोहनपुर महगामा के वरूप में को गई है. इन लोगों के खिलाफ पूर्व के भी मामले लंबित है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733502&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में लगी सीबीसी मशीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही