Search

 
 
 

गोड्डा : बाइक छिनतई कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले तीन अपराधी धराये

 

गोड्डा से लूटी गई बाइक को भागलपुर में बेचा

Godda : गोड्डा शहरी क्षेत्रों में बाइक की छिनतई कर उसे बगल के पड़ोसी राज्य बिहार में ले जाकर बेचने के धंधा में शामिल तीन अपराधियों को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि बीते जनवरी माह में गोड्डा मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम सिमरडा में फोरलेन के पास बाइक सवार के साथ मारपीट कर उसकी बाइक, नगदी एवं मोबाइल को छिनकर कुछ युवक फरार हो गए थे. बाद में बीते फरवरी माह में हटिया मोड़ के पास आदित्य विजन के सामने संध्या समय में एक महिला के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर दो लड़के फरार हो गए थे. इन दोनों घटनाओं को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 05/24 एवं नगर थाना कांड संख्या  47/24 दर्ज कराया गया था. इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया और कांड का अनुसंधान किया जाने लगा. इसी क्रम में सूचना मिलने के बाद ग्राम सिमरडा के एक युवक को हिरासत ने लेकर पूछताछ की जाने लगी तो परत दर परत बातों का खुलासा होता चला गया. गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों ने बताया कि वो तीनों ने मिलकर ही बाइक की छिनतई की थी. साथ ही महिला से भी उसका मोबाइल छीन लिया था. छीनी गई बाइक को भागलपुर ले जाकर उसे दस से बारह हजार रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद इन लोगों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल को बरामद कर लिया . तीनों युवकों की पहचान जोसेफ मंडल पिता सुभाष मंडल, शुभम कुमार पिता जयप्रकाश सिंह एवं सोनू कुमार पिता चंद्रशेखर राय ग्राम सिमरडा के रूप में हुई है. विशेष दल में एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार महली, रौशन कुमार, कृष्ण कुमार साह सहित अन्य जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही