Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Godda: जिले में 11 मई को सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामले में तीन लोगों की मौत हो गई.पहली घटना पौडेयाहाट थाना अंतर्गत हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर कमराडोल के समीप की है. बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो युवक बौसी से हंसडीहा आ रहे थे इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक को ट्रक घसीटते हुए सौ मीटर तक लेते गया.जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी पहचान अजय महतो व अशोक कुमार चौधरी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दोनों युवक बौसी बिहार के निवासी थे. दूसरी घटना नगर थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क से एक अधेड़ की लाश बरामद की गई है. मृतक लूंगी और शर्ट पहने हुए है. आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634263&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: युवती और उसके साथी ने नशे की हालत में सड़क पर काटा बवाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही