Search

 
 
 

गोड्डा : ज़मीन विवाद में सरेआम बाजार में चली तीन राउंड गोली

 
Godda : गोड्डा मुख्य बाजार में पुष्पांजली मोटर्स के समीप एकाएक फ़ायरिंग की घटना से लोग दहशत में आ गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मौके से तीन खाली खोखा बरामद किया है. थाना प्रभारी उपेन्द्र महतो ने बताया जमीन विवाद में दहशत फैलाने के नीयत से फ़ायरिंग की गई है. घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. शुरूआती तौर पर घटना में मुन्ना तिवारी गुड्डू सिंह, अनिल मंडल सहित अन्य का नाम आ रहा रहा है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि विवाद को लेकर दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया था. लेकिन एक पक्ष के नहीं पहुंचने से बात नहीं हो सकी. [caption id="attachment_582552" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/FIRING-BULLET-300x158.jpg"

alt="" width="300" height="158" /> मौके से बरामद गोली का खोखा[/caption]

कोर्ट से हारने के बाद भी जबरन कब्ज़ा करने का आरोप

जमीन विवाद में एक पक्ष के प्रमोद मंडल ने बताया कि यह सारा मामला जमीन व मकान पर जबरन कब्जा करने को लेकर है. यह सेलेबल लैंड है. जिसे उनके पिता सुशील मंडल ने वर्ष 1950 में रजिस्टर्ड डीड के द्वारा अपने नाम खरीदा था. पूर्व में सभी गोतिया पाटीदारों के बीच जमीन का आपसी बंटवारा किया जा चुका है. लेकिन समय के साथ बाजार की जमीन का वैल्यू बढ़ जाने की वजह से अब गोतिया के लोग इस सेलेबल लैंड में हिस्सा मांग रहे है. जिसमे शालिग्राम मंडल और गंगाराम मंडल के नाम शामिल है. न्यायालय में 30 वर्षों तक केस भी चला, जिसमे डिग्री उनके पक्ष आई. कहा कि कोर्ट से हारने के बाद अब जबरन जमीन हथियाने के लिए गुंडे का सहारा ले रहे हैं. कुछ दिनों भी इसी प्रकार घर में ताला तोड़कर प्रवेश करने का प्रयास किया गया था. यह">https://lagatar.in/godda-tribal-displaced-people-of-lalmatiya-colliery-blocked-the-road/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : ललमटिया कोलियरी के आदिवासी विस्थापितों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही