Search

गोड्डा : धनसुख पहाड़ में धू-धू कर जली तीन दुकानें, पांच लाख की संपत्ति मिनटों में स्वाहा

Godda : गुरुवार 20 अप्रैल की देर रात फुटपाथ के सैलून से उठी आग की चिंगारी ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपने आगोश में ले लिया. घटना पथरगामा थाना अंतर्गत मां योगिनी स्थान परिसर से सटे धनसुख पहाड़ के समीप की है. जानकारी के अनुसार सुटाली ठाकुर के सैलून में मोमबत्ती जल रही थी. किसी कारण मोमबत्ती से सैलून में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें बगल के महेंद्र रजक की लॉन्ड्री को लपेटे में लेते हुए धर्मेंद्र मंडल के फर्नीचर दुकान तक पहुंच गयी. लोगों के आंखों के सामने दुकानें धू-धू कर जलने लगी. पूरे धनसुख पहाड़ आग की लपटों में धधकने लगा. स्थानीय विवाह भवन के मालिक कुलभूषण राय ने जनरेटर के सहारे मोटर चला कर पाइप के माध्यम से पहाड़ पर लगी आग को काबू में कर लिया. इस बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई. ग्रामीणों के सहयोग से दो मिठाई दुकान को जलने से बचा लिया गया. [caption id="attachment_615045" align="alignnone" width="260"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AAG-2-1-260x300.jpg"

alt="" width="260" height="300" /> धू-धू कर जलती दुकानें[/caption] आग मे सुटाली ठाकुर का सैलून, महेंद्र रजक के लॉन्ड्री का सारा कपड़ा और धर्मेंद्र मंडल की इमारती लकड़ी और फर्नीचर, बीस हजार नगद, जेवर, औजार सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है. [caption id="attachment_615046" align="alignnone" width="226"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AAG-DAMKAL-226x300.jpg"

alt="" width="226" height="300" /> आग बुझाते दमकल कर्मी व ग्रामीण[/caption] घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. स्थानीय ग्रामीण कुलभूषण राय, सत्यजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में दमकल  गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग किया है. यह">https://lagatar.in/godda-drivers-death-due-to-overturning-of-tractor-while-transporting-soil-caught-fire/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : मिट्टी ढुलाई करते वक्त ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत का मामला पकड़ा तूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp