Search

 
 
 

गोड्डा : घर के बाहर बने गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

 
Godda : घर के बाहर चापकल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम दलदली की है. दोपहर बाद गांव के शत्रुघ्न गोस्वामी का तीन वर्षीय पुत्र कुछ सामान लाने के लिए चांदनी चौक स्थित दुकान पर गया हुआ था. सामान लेकर घर वापसी के क्रम में ओम प्रकाश साह के घर के सामने चापाकल का गंदा पानी जमा करने के लिए एक छोटा सा गड्ढा बनाया गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था. इसी गड्डे में बच्चा फिसल कर किसी प्रकार गिर गया, जिसे कोई देख नहीं पाया. घंटों इंतजार के बाद जब बच्चा वापस घर नहीं आया तब खोजबीन की जाने लगी. इसी क्रम में बच्चे का शव गड्ढ़े में तैरता दिखाई दिया. आनन-फानन में बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी के बाद घर में मातम पसर गया. बच्चे के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. गांव वाले भी इस घटना को लेकर ओम प्रकाश साह को कोस रहे थे कि उन्होंने गड्ढे को सुरक्षित क्यों नहीं घेरवा दिया था. मामले की जानकारी पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक पड़ताल की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-doctor-killed-two-daughters-by-feeding-them-poison-then-committed-suicide-himself-lagatar/">हजारीबाग

: हैवान डेंटिस्ट ने दो बेटियों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही