Godda : प्रशिक्षु उप समाहर्ता विजय मंडल ने 24 अप्रैल को पत्थरगामा पहुंचकर विवाह भवन और नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की. जांच का उद्देश्य यह था कि विभिन्न विवाह भवन और नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी सुरक्षा मानक का पालन किया जा रहा है या नहीं. जांच के दौरान फायर सेफ्टी को लेकर किए गए उपाय, उपकरण, बिजली की व्यवस्था समेत अन्य जांच की गई. जांच जिन भवनों की हुई उनमें भरत विवाह भवन बाबूपुर, लाइफ लाइन क्लीनिक, तरडीहा मोड़ स्थित विवाह भवन, योगिनी स्थान विवाह भवन समेत अन्य भवन शामिल है. भरत विवाह भवन में खामियां पाए जाने पर मालिक दिलीप स्वर्णकार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. प्रशिक्षु उप समाहर्ता के साथ जांच करने अंचलाधिकारी संतोष बैठा भी गए थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617409&action=edit">यह
भी पढ़ें : गोड्डा: खेत से लावारिस अवस्था में स्कूटी बरामद [wpse_comments_template]
गोड्डा : प्रशिक्षु उप समाहर्ता ने विवाह भवन व नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की जांच की

Leave a Comment