Search

 
 
 

गोड्डा : ललमटिया कोलियरी के आदिवासी विस्थापितों ने किया सड़क जाम

 
Godda : राजमहल कोल परियोजना की ललमटिया कोलियरी के हुर्रासी प्रोजेक्ट के सामने गुरुवार की सुबह विस्थापितों ने सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. विस्थापितों का कहना है कि आदिवासियों को शुरू से ठगने का काम किया गया. हमारी जमीन भी छीनी जा रही है और हमारा रोजगार भी छीना जा रहा है. 75 फीसदी लोग बाहरी लोग हमारे ऊपर राज कर रहे हैं. अगर भू विस्थापितों को नौकरी नहीं मिलेगी तो खदान को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. [caption id="attachment_581632" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/VISTHAPIT-JAAM-300x167.jpg"

alt="" width="300" height="167" /> सड़क ज़ाम करते आदिवासी विस्थापित[/caption]

    आदिवासी भू विस्थापितों को हर बार कंपनी व प्रबंधन ने ठगा

सड़क जाम कर रहे विस्थापितों ने बताया कि ललमटिया कोलियरी के विस्तारीकरण को लेकर हुर्रासी प्रोजेक्ट पर काम चालू हो गया है. हुर्रासि प्रोजेक्ट का काम मोंटे कार्लो को दिया गया है. मोंटे कार्लो कंपनी ने काम भी शुरु कर दिया है. लेकिन विस्थापितों को नौकरी नहीं दी गई. कहा कि इससे पहले भी कंपनी की ओर से भू विस्थापितों के साथ वार्ता कर कंपनी के कार्य में भू विस्थापितों को प्रमुखता और प्राथमिकता देकर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन जब रोजगार देने की बात आई तो कंपनी ने भू विस्थापितों को ठेंगा दिखाते हुए बाहरी लोगों को काम पर लगा दिया. यह">https://lagatar.in/godda-negligence-disabled-student-scorched-while-preparing-mid-day-meal/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : लापरवाही : मध्याह्न भोजन बनाने के क्रम में झूलसी दिव्यांग छात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही