Search

 
 
 

गोड्डा : मैट्रिक में अपेक्षा से कम नंबर आने से परेशान छात्रा ने खाया कीटनाशक

 
Godda : मैट्रिक परीक्षा में अपेक्षा से कम नंबर आने से परेशान एक छात्रा ने कीटनाशक दवा खा ली. घटना शुक्रवार की शाम पथरगामा प्रखंड के तुलसीकिता गांव की है. जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में उच्च विद्यालय पथरगामा की उक्त छात्रा प्रथम श्रेणी से पास कर गई. लेकिन उसकी उम्मीद के अनुरूप नंबर नहीं मिलने से वह परेशान थी. देर शाम छात्रा ने अपने कमरे में जाकर कीटनाशक खा  लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. वहां छात्रा का इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर बताई जाती है. घरवालों ने बतया कि बच्ची ने गलती से दवा का सेवन कर लिया था. अब वह ठीक है. पुलिस ने छत्रा का बयान दर्ज कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही